एक अच्छे पिता, एक
अच्छे पुत्र, एक अच्छे पति और पत्नी, एक
अच्छे मित्र, एक अच्छे पडोसी एक अच्छे बॉस, एक अच्छे लीडर, और एक अच्छे नागरिक बनने
से पहले एक अच्छा इन्सान बनना जरुरी है. जब आप एक अच्छे इन्सान बनते है तो सारी
अच्छी शक्तिया आपकी सफलता में योगदान देना शुरू कर देती है. आपके साथ सब कुछ अच्छा
होना शुरू हो जाता है. अगर कोई चुनौती या
समस्या आपके सामने आती भी है तो आप उसे बड़ी आसानी से पार कर जाते है. आपको बहुत से
सहयोगी मिल जाते है जो आपको बिना स्वार्थ के आपकी मदद करते है. आप सफल होने लगते है
और आपको अच्छा महसूस होता है, आप और अच्छा करते है. सफलता का ऐक चक्र शुरु हो जाता
है.
अच्छा इन्सान बनना
बड़ा ही आसान है. आपको कुछ छोटी छोटी चीजे करनी है. सबसे पहले अपने अन्दर से
इर्ष्या, जलन का त्याग करना है. इर्ष्या मनुष्य की सफलता में बहुत बड़ी बाधा है. ये
आपके पास आने वाली समस्त अच्छी शक्तियों को रोक देती है. अतः आपने मन से इर्ष्या
का त्याग करे. लोगो ( अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों) की सफलता और ख़ुशी में
खुलकर शरीक हो. लोगो की सच्चे मन से खुल कर तारीफ करे. लोगो को उनकी सफलता के लिए
मन ही मन आशीर्वाद दे. लोगो सहायता के लिए यथासंभव तैयार रहे यदि आप कर सकते है तो, बिना किसी स्वार्थ के, बिना किसी अपेक्षा के, बिना किसी लाभ के. आप देखेगे की की जब भी अप किसी मुसीबत या समास्याओ से घिरे हो तो कोई न कोई मदद को आ ही जायेगा. लोगो के दुःख दर्द को समझे, महसूस करे की अगर ये घटना मेरे साथ होती तो मैं कैसा अनुभव करता.
हमेशा मुस्कुराते रहे. अजनबियों को देख कर मुस्कुराये, बच्चो को देख कर मुस्कुराये. वे अच्छा महसूस करेगे, आप अच्छा महसूस करेगे. जब भी आप अच्छा महसूस करेगे आप की कार्य क्षमता बढ़ जाएगी ,
लोगो को माफ़ करना सीखे. ये बड़ा मुश्किल काम है हम हमेशा मौके की ताक में रहते है की हमें कब बदला लेने का मौका मिले. लेकिन दोस्तों इससे द्वेष बढता है और आप अपनी सफलता के रास्ते में बाधा डालते है. उन्हें माफ़ करके आप हलके हो जाते है आपकी वैल्यू बढ़ जाती है.
जिन लोगो ने अआपके साथ बुरा किया है अगर वो मुसीबत में है तो आप उनकी सहायता जरुर करे.
आपको ऊपर लिखी बातें मजाक या बकवास लाक सकती है लेकिन दोस्तों ये सच है जब आप अपने आपको मानसिक और अध्यात्मिक तौर से स्वच्छ बना लेते है तो सफलता आपके कदम चूमती है. ईश्वरीय शक्तिया आपका साथ देना शुरु कर देती है आप सफलता, सुख, शांति और समृधि की दिशा में अग्रसर हो जाते है.